बदायूं में अत्याधुनिक साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन, ऑनलाइन ठगी पर लगेगी लगाम
केशव गुप्ता
एसएसपी अंकिता शर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ, साइबर अपराधों की जांच और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई को मिलेगी मजबूती
बदायूं। बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चित्रांश नगर में नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर थाने का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध बड़ी चुनौती बन चुके हैं। नया साइबर थाना ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग और डेटा चोरी जैसे मामलों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर उनकी डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
नए थाने में तकनीकी रूप से दक्ष पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ आधुनिक फॉरेंसिक उपकरणों और डेटा एनालिटिक्स तकनीक की मदद से साइबर अपराधों की जांच की जाएगी। पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से भी सहयोग लिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव समेत विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक और साइबर क्राइम थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नए साइबर क्राइम थाने की शुरुआत से जिले में ऑनलाइन ठगी के पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने और साइबर अपराधों के मामलों में पुलिस कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com