12:30 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। हैदलपुर में युवक ने घर में दी जान, परिवार में मचा कोहराम

हैदलपुर में युवक ने घर में दी जान, परिवार में मचा कोहराम
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदलपुर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान गांव हैदलपुर निवासी प्रदीप कुमार सिंह (29) पुत्र हरिओम सिंह के रूप में हुई है। शनिवार रात युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.