घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, काफी तलाश के बाद पहुंचा थाने।
बिसौली-बदायूं, 18 अक्टूबर।
कोतवाली बिसौली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित काफी दिनों तक खुद ही तलाश करता रहा, सुराग न मिलने पर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़ित पुष्पेंद्र कुमार पाठक पुत्र बलवीर शरण पाठक निवासी वार्ड नं. 20, मौर्य कालोनी, बिल्सी रोड, कस्बा व थाना बिसौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 29 अगस्त की दोपहर की है। उसकी हीरो स्प्लेंडर काले रंग की बाइक घर के बाहर खड़ी थी।
तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। तब थाने आकर तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना उपनिरीक्षक अमित चौहान को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com