।
डेढ़ साल पहले खरीदी थी, ट्रांसफर होना बाकी था।
बदायूं, 18 अक्टूबर।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित अम्बुज अग्रवाल पुत्र मनोज कुमार अग्रवाल निवासी खंडासारी मोहल्ला, पुराना डाक खाना, बदायूं ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी दुकान सिविल लाइन में पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने अग्रवाल कार केयर के नाम से है।
8 अक्टूबर की रात करीब उसकी काले रंग की पैशन 13s बाइक दुकान के सामने से चोरी हो गई। बताया कि यह बाइक सराय निवासी मो. फैसल की है, जिनसे उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले खरीदी थी, जिसका ट्रांसफर होना अभी बाकी था।
पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com