2:53 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

आचरण से समाज में परिवर्तन लाएँ : आचार्य संजीव रूप

साप्ताहिक सत्संग
मास्टर भीकम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

बिल्सी ,तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञ यज्ञ मंदिर गुधनी में आज साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप ने वैदिक विचारों, सदाचार, परोपकार और सामाजिक सुधार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेदों की शिक्षाएँ मनुष्य को सत्य के मार्ग पर चलने, अज्ञान को दूर करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना विकसित करने की प्रेरणा देती हैं।
आचार्य संजीव रूप ने कहा कि सत्संग का वास्तविक उद्देश्य केवल धार्मिक विचारों को सुनना नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन में अपनाकर समाज के कल्याण के लिए कार्य करना है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में आर्य समाज के संरक्षक मास्टर भीकम सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंत्री मास्टर अगरपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत मास्टर भीकम सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में राकेश काजी, बिचित्रपाल सिंह, पंजाब सिंह, श्रीमती संतोष ,वंश कुमार सिंह, कुमारी कौशिकी रानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.