उझानी बदायूं, 18 अक्टूबर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उझानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आज कोतवाली उझानी पुलिस ने 16 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे, जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तार कर सभी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम व पता : रिंकू कुमार पुत्र डालचन्द्र निवासी ग्राम नरऊ। मुकेश पुत्र सरदार सिंह निवासी निजामपुर।कल्लू उर्फ कल्याण पुत्र कल्याण सिंह निवासी रोटी,मुंशी पुत्र रामस्वरूप निवासी हजरतगंज,
गौरव कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी संजरपुर, रमनपाल पुत्र मुकेशपाल निवासी बरामालदेव, रामकिशोर पुत्र ब्रजपाल निवासी नसरुल्लापुर,
सुरेन्द्र सिंह पुत्र बाबूराम निवासी नसरुल्लापुर,
शमी अहमद पुत्र कादर बख्श निवासी तेहरा,
जयवीर पुत्र धनपाल निवासी बेनी नगला,
ओमेन्द्र पाल पुत्र ओमपाल सिंह निवासी सावंती नगला,
नरेन्द्र कश्यप पुत्र दर्शन सिंह निवासी अमीरगंज,
मुहम्मद अनस पुत्र अनीस मियां निवासी बहादुरगंज कस्बा उझानी,समीर पुत्र नूर मोहम्मद निवासी अब्दुल्लागंज,
पप्पू पुत्र राम सिंह निवासी देसन नगला,अनिल पुत्र प्यारे निवासी मोहल्ला साहूकारा। सभी कोतवाली उझानी जनपद बदायूं के रहने वाले हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
उपनिरीक्षक अविनाश पुण्डीर, सुरेशपाल सिंह, विक्रान्त कुमार, प्रेमपाल सिंह, कैलाश चन्द्र, खनीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, शिवपाल सिंह, राघवेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल श्यामवीर, सहदेव, अशोक, रिंकेश, लक्ष्मण, रविन्द्र, मनीष, प्रीतोश कुमार, भूपेन्द्र सिंह, गौरव शर्मा शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com