महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को सम्पन्न हुए अंतरमहाविद्यालयी बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बदायूं के दो विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
राजकीय महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ जुनेद आलम ने बताया कि 70-75 किलोग्राम भारवर्ग में बीए के छात्र हरिचरण दास ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता वहीं 81 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में एमए समाजशास्त्र की छात्रा राखी ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि पर दोनों विजेताओं एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ जुनैद आलम को महाविद्यालय की प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता सहित समस्त शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कर सम्मानित किया ।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com