बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के 15 दिवसीय ‘स्टूडेंट्स सेमिनार श्रृंखला’ के 11वें दिन बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने वनस्पति विज्ञान के महत्वपूर्ण विषयों पर पावरपॉइंट प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर पादप नामकरण के सिद्धांतों तथा वर्गिकी के घटकों पर विस्तृत चर्चा हुई।
छात्रा एंजेल गौतम ने ‘आईसीएन ‘ के अनुसार पादप नामकरण के सिद्धांत और नियम’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वानस्पतिक नामकरण प्राणि विज्ञान नामकरण से स्वतंत्र होता है तथा यह नामकरण प्रारूपों पर आधारित होता है। उन्होंने प्राथमिकता के नियम, वैज्ञानिक नामों के सही प्रयोग एवं लैटिन भाषा के महत्व की भी विस्तार से जानकारी दी।
खुशबू ने ‘वर्गिकी के घटक’ विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने समझाया कि पौधों की सटीक पहचान के आधार पर ही उनका सही वर्गीकरण एवं नामकरण संभव होता है, जो पादप अध्ययन की आधारशिला है।
सेमिनार का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. सरिता ने किया। उन्होंने छात्राओं को शोधभाव, आत्मविश्वास एवं वैज्ञानिक अध्ययन के प्रति प्रेरित किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com