1:43 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर पुलिस ने 21.60 लाख रुपये की अफीम के साथ आरोपी को दबोचा

हजरतपुर पुलिस ने 21.60 लाख रुपये की अफीम के साथ आरोपी को दबोचा

केशव गुप्ता

हजरतपुर (बदायूं)। थाना हजरतपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 21 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को ग्राम सैटाखेड़ा स्थित श्री कृष्णा ब्रिक इंडस्ट्रीज के भट्टे से करीब 100 मीटर पहले आरोपी मनीष (38) पुत्र दुर्गा प्रसाद, निवासी कोतवाली बदायूं क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1.2 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.