2:44 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

रंग पिया ने ऐसा फेंका – Gupta Manjari

GuptaManjari

रंग पियाने ऐसा फेंका प्रेम का
बच न पाई फिर इस बौछार से
अंगअंग भीगा उनकी सौगात से
दूर न रह पाई उनके प्यार से
अप्रतिम मनुहार उनकी
मन के तार छेड़ गई
आँखों सेकी बातें
जाने कितना बोल गई
डूबी पिय प्रेममें ऐसे
अब रंग को न धोउंगी
पिया प्रेम की चादर ओढ़े
लंबी नींद में सो जाऊंगी💖

विज्ञापन एक्सप्रेस