।
उझानी-बदांयू 15 अगस्त।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, के अवसर पर भाजपा उझानी के पदाधिकारियों ने नगर व क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार माननीय बी.एल. वर्मा जी के साथ भाजपा उझानी के बूथ अध्यक्ष श्रवण राठौर और नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी’ ने संयुक्त रूप से बधाई संदेश जारी किया।
श्रवण राठौर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है और जन्माष्टमी हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती है।
श्रवण राठौर, जो भाजपा उझानी के बूथ अध्यक्ष हैं, ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि वे तीनों पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और देश की एकता, अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हमें मिलकर “विकसित भारत” के संकल्प को पूरा करना है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






