बदायूं में रविवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।
वहीं, बारिश के बावजूद हाईवे पर भोले के भक्तों का कांवड़ यात्रा के लिए आवागमन जारी रहा। श्रद्धालु “हर-हर देव” का जयघोष करते हुए कछला की ओर बढ़ते दिखाई दिए। खराब मौसम के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने लायक रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






