7:32 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में साहित्यकारों का कुंभ

बिसौली। के.बी.हिंदी सेवा न्यास, डॉ.मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास एवं केवल खुराना स्मृति मंच के तत्वावधान में 12 वें अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में नेपाल, अमेरिका सहित देश के 14 प्रदेशों के साहित्यकारों का एक दिवसीय कुंभ आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ।
समारोह की अध्यक्षता बदायूँ के वरिष्ठ साहित्यकार, समाज सेवी एवं व्यवसायी अशोक खुराना “वितान” ने की। मुख्य अतिथि हरियाणा से पधारे सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.राम निवास ‘मानव’ एवं विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश की साहित्यकार डॉ. लता अग्रवाल ‘तुलजा’ एवं हेमवती नंदन बहुगुणा विश्व विद्यालय गढ़वाल के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.उमेश चन्द्र नैथानी रहे।संचालन बरेली के डॉ. नितिन सेठ ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ न्यास अध्यक्ष डॉ.सतीश चन्द्र शर्मा ‘सुधांशु’ एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ वाणी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण से हुआ।चंदौसी से आई कु. शिवानी दीक्षित ‘महक’ ने मधुर स्वर में वाणी वंदना प्रस्तुत की। न्यास अध्यक्ष डॉ.सुधांशु ने अतिथियों को अंगवस्त्र/माल्यार्पण से स्वागत किया एवं संक्षिप्त परिचय दिया। प्रथम सत्र डॉ.मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास की कार्यवाही से प्रारंभ हुआ। संचालक एवं न्यास के सचिव डॉ.नितिन सेठी द्वारा न्यास के उद्देश्य एवं कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों द्वारा न्यास की त्रय मासिक पत्रिका ‘नये क्षितिज’ के संयुक्त अंक -46/47 का लोकार्पण किया गया। डॉ.सतीश चन्द्र शर्मा ‘सुधांशु’ की 19वीं एवं 20वीं कृति ‘ना री, मुकरी’ ( मुकरी संग्रह) एवं ‘किशोर मन की कुंडलियां ‘ (कुंडलियां संग्रह) राजेंद्र शर्मा ‘राही’ (म.प्र.) के दोहा संग्रह ‘संस्कारों की चौपाल, मुकेश कुमार दीक्षित शिवांश'(सम्भल) के कविता संग्रह ‘काव्य प्रेरणा’ मेरठ की साहित्यकार सुधा शर्मा आर्य के उपन्यास ‘ऐसे तो मत दुत्कारो’ वर्षा अग्रवाल (अलीगढ़) के हाइकु संग्रह ‘आचमन’ एवं सहारनपुर के हरिराम ‘पथिक’ के गीत संग्रह ‘गीत साथ जो मिलकर गाये का लोकार्पण किया गया। अंत में अध्यक्ष द्वारा उद्वोधन के पश्चात समारोह का समापन किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.