बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाने के लिए प्रेस वार्ता, लखनऊ चलने का आह्वान
बदायूं। संविधान दिवस 26 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाने के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के तत्वावधान में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता में प्रदेश संगठन सचिव एवं बरेली मंडल प्रभारी संजीव सागर, एडवोकेट ऋषि पाल सिंह, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष एडवोकेट रईस अहमद, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष तमीम उद्दीन, वीरू भारती, प्रताप सिंह उर्फ जेपी सागर, अरशद गाजी, एडवोकेट विकास यादव, मनोज सागर, एडवोकेट पवन गौतम, डॉ. जितेंद्र सागर, अनवर अंसारी, शानू खान सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com