जनपद में चलेगा पल्स पोलियो अभियान
बदायूँ: 21 नवम्बर। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज 22 नवम्बर 2026, रविवार को जनपद में पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जनपद के 2345 स्थानों पर पल्स पोलियो बूथ लगाए जाएंगे, जहां 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विकास शर्मा ने बताया कि बूथ दिवस के उपरांत 25 नवम्बर से 29 नवम्बर 2026 तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके बाद एक दिसम्बर 2026 को बी टीम के माध्यम से छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। साथ ही ग्राम प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में अभियान का शुभारंभ कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें तथा सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com