2:44 pm Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ब्राह्मण सभा के निवर्तमान महामंत्री प्रवेश कुमार शर्मा के निधन पर शोक सभा।

उझानी- ब्राह्मण सभा के निवर्तमान महामंत्री प्रवेश कुमार शर्मा के निधन पर शोक सभा।

उझानी (बदायूं) 23 नवंबर ।

श्री ब्राह्मण सभा उझानी के निवर्तमान महामंत्री प्रवेश कुमार शर्मा का 16 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही समूचे ब्राह्मण समाज सहित नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके निधन पर श्री ब्राह्मण सभा उझानी द्वारा पंडित भगवान दास पैलैस में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में कहा गया कि शर्मा जी का जाना श्री ब्राह्मण सभा उझानी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। शर्मा जी ने सदैव समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा की। संगठन को मजबूती देने और हर कार्य को पूरे मनोयोग से करने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका मिलनसार एवं समाज के प्रति समर्पित स्वभाव सभी के लिए प्रेरणादायक था और उनका जाना सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

शोक सभा में अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष किशन चंद शर्मा, राम मोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, हीरे लाल शर्मा, मोहित राज शर्मा (मोनू), संजीव शर्मा, भुवनेश कुमार शर्मा, शैलेश शर्मा, मुकेश शर्मा, राधेश्याम उपाध्याय, प्रेम शंकर मिश्रा, संजीव शर्मा (चीनू), सोनू शर्मा, मुकेश मिश्रा सहित सभा के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

सभी ने एक स्वर में कहा — ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अत्यंत दुःख को सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.