7:25 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में भाजपा के संभावित प्रत्याशी डॉ. बीरेश तोमर का तूफानी जनसंपर्क

।


उझानी सहित तमाम गांवों में डोर-टू-डोर संपर्क, भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों का किया जिक्र, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मांगा जनसमर्थन।

उझानी-बदांयू 11 नवंबर।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के संभावित प्रत्याशी डॉ. बीरेश तोमर ने बुधवार को उझानी नगर सहित बिल्सी क्षेत्र के तमाम गांवों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान डॉ. बीरेश तोमर ने गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

जनसंपर्क में डॉ. तोमर ने भाजपा की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाया।

उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, बिजली, पानी, आवास, शौचालय, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से आम आदमी का जीवन बदला है। बिल्सी क्षेत्र में भी विकास की रफ्तार को और तेज करना ही उनका लक्ष्य है।

डॉ. बीरेश तोमर ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जनसमर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि बिल्सी की जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ भाजपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। गांवों में युवाओं और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

क्षेत्र में डॉ. बीरेश तोमर के जनसंपर्क को लेकर चर्चा है कि वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठा रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.