7:25 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

आंवला में छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

।

आंवला। आंवला कस्बे में छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने एक दंपती के घर में घुसकर मारपीट की और मकान पर ईंट-पत्थर फेंके। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी युवक लंबे समय से उस पर बुरी नजर रखता था। घर से बाहर निकलने पर वह रास्ता रोककर छेड़खानी करता था। पीड़िता ने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की, लेकिन उन्होंने बात अनसुनी कर दी।

पीड़िता के मुताबिक, 8 नवंबर की शाम करीब 6 बजे आरोपी उसके घर में घुस आया। उस समय उसकी बच्ची घर में अकेली थी। आरोप है कि युवक ने बच्ची से छेड़खानी की।

पीड़िता और उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी अपने भाई और बहन के साथ घर में घुस आया। आरोपियों ने दंपती से मारपीट की और मकान पर ईंटें फेंकी। परिवार ने कमरों में बंद होकर खुद को बचाया। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 9 नवंबर को भी आरोपियों ने गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.