2:16 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

शादी की दावत बांटने जा रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत

शादी की दावत बांटने जा रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत।

बिल्सी-बदायूं, 21 नवंबर।

बिल्सी थाना क्षेत्र में अंजान बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष राकेश की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा सनी गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बिल्सी थाना क्षेत्र के जरावन गांव निवासी राकेश शुक्रवार को अपने भतीजे सनी गौतम के साथ शादी की दावत बांटने के लिए बिल्सी आ रहे थे। इसी दौरान अंजान बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से राकेश को बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

राकेश की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, समेत कई भाजपा नेताओं ने दुख जताया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.