बदांयू -शोरूम में लगी आग, लाखों का फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर राख।
बदांयू 20 नवंबर।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी चौराहे पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक शोरूम में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी। आग ने देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स का लाखों रुपये का सामान जल गया।
आसफपुर रोड स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर सेंटर में आग लगने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। आग की लपटें बढ़ने पर युवाओं ने पानी के पाइप से उसे बुझाने की कोशिश की। लोगों ने शोरूम में रखा फ्रिज, वॉशिंग मशीन और इलेक्ट्रॉनिक्स का अन्य सामान बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com