2:23 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का सीडीओ ने किया शुभारंभ

बदायूँ: 20 नवम्बर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र का मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप गामिनी सिंगला ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मतदाताओं ने ईवीएम मशीन का प्रयोग कर मतदान किया तथा मतदान प्रक्रिया को समझा। जनपद की सभी तहसीलों में भी ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, यहां भी मतदाताओं ने ईवीएम का प्रयोग कर वोट डाले और आमजन को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी स्वीप ने आमजनमानस व मतदाताओं से आहवान किया कि वह ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र पर मॉकपोल करके मतदान की प्रक्रिया को समझें। यह विधानसभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेगा।
केंद्रों पर मतदाताओं को बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कर मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है। ईवीएम के माध्यम से मतदान करने का अभ्यास भी कराया जा रहा है। मतदान के बाद वीवीपैट में प्रदर्शित पर्ची के माध्यम से मतदाता अपने द्वारा डाले गए वोट के चुनाव चिन्ह को देख सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार स्थापित इन केंद्रों का उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति जागरूक करना तथा मतदान प्रक्रिया को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान करना है। सभी ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होंगे। प्रत्येक केंद्र पर ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी रखने वाले अधिकारी अथवा कर्मचारी की तैनाती की गई है, जो मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देंगे। कलेक्ट्रेट में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी/प्रभारी अधिकारी ई0वी0एम0 सुरेन्द्र कुमार, डिप्टी कलेक्ट्रर नेहा पांचाल, चकबन्दी अधिकारी शेषाद्रि त्रिवेदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक वर्मा, सह प्रभारी स्वीप सरवर अली तथा प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट अविनाश सक्सेना सहित ई0वी0एम0 प्रदर्शन केन्द्र के मास्टर ट्रेनर्स भी उपस्थित रहे।
—-

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.