2:16 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- शनिदेव मंदिर के सौंदर्यीकरण का भी हुआ उद्घाटन, डस्टबिन वितरण से स्वच्छता का दिया संदेश

शनिदेव मंदिर के सौंदर्यीकरण का भी हुआ उद्घाटन, डस्टबिन वितरण से स्वच्छता का दिया संदेश।

उझानी-बदायूं 21 नवंबर।

नगर पालिका परिषद उझानी के वार्ड 10 मोहल्ला नारायणगंज में आज विकास की बड़ी सौगात का भव्य लोकार्पण हुआ। करीब 16 लाख 67 हजार रुपये की लागत से बनी 5 सड़कों व नालियों का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण होते ही वार्डवासियों के चेहरों पर खुशी छा गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लोकार्पण समारोह में पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल व पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने फीता काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर कार्यों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन का वितरण भी किया गया।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण- योगेश कुमार के मकान से नरेंद्र पाल के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण – 4,29,278 रुपये।
शक्ति के मकान से मनोज के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण – 4,85,412 रुपये।
मोतीराम शाक्य के मकान से जगपाल शाक्य के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण – लागत 1,92,614 रुपये
शनिदेव मंदिर में मरम्मत एवं टाइलीकरण – लागत 2,57,033 रुपये।
भुवनेश राघव के मकान के पास इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण – लागत 3,02,796 रुपये।

इस मौके पर
पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि उझानी का विकास ही हमारी पहचान है। वार्ड 10 में सड़क, नाली और मंदिर के कार्य पूरे होना इस बात का प्रमाण है कि हम जनता से किए वादों पर खरे उतर रहे हैं। नारायणगंज की जनता ने हमेशा भरोसा जताया है, और हम उस भरोसे को विकास से लौटाएंगे। आने वाले समय में नगर के हर वार्ड में इसी तरह गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाएंगे।

पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका का संकल्प है कि नगर का कोई भी मोहल्ला विकास से पीछे न रहे। वार्ड 10 में हुए सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे कराए गए हैं। स्वच्छता के लिए डस्टबिन वितरण भी कराया गया है। मेरा सभी नगरवासियों से आग्रह है कि अपने मोहल्ले को स्वच्छ रखें और पालिका के विकास कार्यों में सहयोग करें।

कार्यक्रम में सभासद रेनू यादव,ईओ मणी जी सैनी पूर्व सभासद रामप्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। लोगों ने पूर्व मंत्री व पालिकाध्यक्ष का आभार जताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.