2:23 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

आज 21 नवंबर को मेला ककोड़ा रवाना होगी स्काउट टीम

आज 21 नवंबर को मेला ककोड़ा रवाना होगी स्काउट टीम

बदायूं : रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में निशुल्क को खोया पाया समाज सेवा शिविर 21 से 26 नवंबर तक लगाया जा रहा है। इस शिविर में खोए हुए बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाने का पुनीत कार्य किया जाता है। मेले की दिव्यता और भव्यता को देखते हुए भारत स्काउट गाइड संस्था की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं। जिससे मेले में खोने वाले बच्चे शीघ्र ही अपने परिजनों से मिल सकेंगे।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना, पूर्व जिला मुख्यायुक्त डा. वीरपाल सिंह सोलंकी, इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप के अध्यक्ष डा.एस के गुप्ता संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सुबह 9 बजे स्काउट टीम को मेला ककोड़ा के लिए रवाना करेंगे। डीओसी मोहम्मद असरार, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य के नेतृत्व में निशुल्क खोया पाया समाज सेवा शिविर लगाया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.