2:16 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

हारे के सहारे की जय-जयकार से गूंज उठा उझानी, श्याम मय हुआ माहौल।


जयपुर-दिल्ली के कलाकारों ने बांधा समां, 56 भोग अर्पित, अखंड ज्योति के दर्शनों को लगी कतार।

उझानी-बदायूं 21 नवंबर ।

नगर में आयोजित खाटू नरेश बाबा श्याम जी के भव्य जगराते में भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा नगर श्याम मय हो गया। देर रात तक चले जगराते में श्रद्धालु बाबा के भजनों पर झूमते-नाचते रहे। हारे के सहारे की जय-जयकार के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

जगराते का शुभारंभ बाबा श्याम के भव्य दरबार की आराधना से हुआ। आकर्षक फूलों और रोशनी से सजे दरबार में बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए गए। अखंड ज्योति के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। भक्तों ने कतार में लगकर ज्योति के दर्शन किए और मनोकामना मांगी।

जगराते में बाहर से आए कलाकारों ने समां बांध दिया। जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक मनीष गर्ग और दिल्ली के राहुल सांवरा ने एक से एक सुंदर प्रस्तुतियां दीं। खाटू नरेश के भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। कलाकारों ने जैसे ही हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा भजन छेड़ा, पूरा पांडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

देर रात तक चले जगराते का समापन महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, अजय कुमार मित्तल गुरु जी, अमित मित्तल, अशोक कुमार गर्ग, राजकुमार बंसल, दीपक गर्ग, संजय मित्तल, अनिल तुलस्यान, मनीष गोयल, गगन मित्तल, सुमित माहेश्वरी, हर्षित वार्ष्णेय, वरुण मित्तल, अरुण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, मितेंद्र गुप्ता, अमित अग्रवाल, धीरज मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.