7:32 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेला ककोड़ा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेला ककोड़ा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बदायूँ : 24 नवम्बर। रूहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गईं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। मंगलवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मेला ककोड़ा पहुंचकर मेला क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्नान घाटों, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घुड़सवारी करते हुए मेला क्षेत्र का भ्रमण भी किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में मौजूद व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.