मेला ककोड़ा की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया स्थलीय निरीक्षण
केशव गुप्ता
बदायूं। मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रत्येक परिस्थिति में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य मेला ककोड़ा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि मिनी कुंभ का आयोजन सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com