7:31 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

मेला ककोड़ा में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का कैंप रहा आकर्षण का बिंदु

आबिद रज़ा ने श्रद्धालुओं का किया स्वागत तथा भोजन का किया इंतज़ाम

सामुदायिक सौहार्द का प्रतीक है मेला ककोड़ा: पूर्वमंत्री आबिद रज़ा

हिंदू, मुस्लिम ,सिख ,इसाई सबको हिंदुस्तान में मिलकर रहना चाहिए: पूर्वमंत्री आबिद रज़ा

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने मेला ककोड़ा में एक भव्य कैंप लगाया जो आकर्षण का केंद्र बना रहा तथा गंगा स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा श्रदालुओ के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई ।आबिद रज़ा के कैंप में हाल ,ड्राइंग रूम बैडरूम ,डाइनिंग रूम तथा समर्थकों के लिए अलग से कॉटेज बनाए गए। पूरे कैंप में कारपेट बिछाई गई। इसलिए आबिद रज़ा का कैंप पूरे मेले में अलग ही पहचान के रूप में देखा गया पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने कहा गंगा स्नान धार्मिक मान्यता के हिसाब से बहुत अच्छा पर्व है हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गंगा में स्नान करके पवित्र हो जाते हैं गंगा स्नान के बाद यह प्रण लेकर जाना चाहिए भविष्य में कोई ऐसा काम ना करें जो गलत है पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा मेले के आयोजन सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं हिंदू ,मुस्लिम, सिख ,इसाई सबको मिलकर मोहब्बत से रहना चाहिए

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.