2:17 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

मकान और दुकान का रास्ता बंद करने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

मकान और दुकान का रास्ता बंद करने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

केशव गुप्ता

बदायूं। जिले की तहसील बिसौली के परगना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी एक ग्रामीण ने गांव में अपनी दुकान और मकान का रास्ता बंद करने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी बदायूं को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, गाटा संख्या 988 की जमीन पर उनके पूर्वजों का खेत था, जिस पर उन्होंने अपना मकान और दुकान बना रखी है। आरोप है कि मकान और दुकान के सामने स्थित जमीन पर गांव के कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि उक्त जमीन पर कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया जाता है तो उनकी दुकान और मकान का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा।
पीड़ित का आरोप है कि गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा करके उनके घर के दरवाजे और रास्ते बंद करना चाहते हैं। इस संबंध में वह कई बार आला अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
लगातार विवाद और रास्ता बंद होने की आशंका से परेशान ग्रामीण ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। पीड़ित ने प्रशासन से अपने मकान और दुकान का रास्ता खुलवाने तथा न्याय दिलाने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.