7:31 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी: ट्यूशन गई किशोरी लापता, पिता ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उझानी: ट्यूशन गई किशोरी लापता, पिता ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

उझानी (बदायूं)24 नवंबर ।
उझानी कस्बे के एक मोहल्ले से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 23 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है।

परेशान परिजनों ने कोतवाली उझानी में तहरीर देकर किशोरी की तलाश कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी के ट्यूशन जाने वाले रास्ते, सहेलियों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को किशोरी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत कोतवाली उझानी को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

किशोरी के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने लोगों से किशोरी की तलाश में मदद की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.