।
उझानी (बदायूं)19 नवंबर ।
बदायूं-दिल्ली राजमार्ग पर गिरधरपुर गांव के पास गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घायलों की पहचान थाना उझानी क्षेत्र के अथईया गांव निवासी 18 वर्षीय अर्जुन पुत्र चोब सिंह और 18 वर्षीय विमलेश पुत्र तेजराम के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। गिरधरपुर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर फिसल गई। दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गुरुवार करीब 11 बजे चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
परिजन घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाने के बजाय इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com