।

उझानी (बदायूं) 19 नवंबर ।
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में उझानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में चालान कर उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना उझानी पुलिस ने गुरुवार को यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शोभित सक्सेना पुत्र अजय सक्सेना निवासी मोहल्ला किलाखेड़ा कस्बा व थाना उझानी, रोहित पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम गंगोरा थाना उझानी और केहर सिंह पुत्र प्रेमराज निवासी ग्राम हरहरपुर थाना उझानी शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक सुरेशपाल सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार और कांस्टेबल श्यामू माझी शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com