2:24 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 46 कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

।

बदायूं 19 नवंबर ।

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया संयोजक सहित विभिन्न पदों पर कुल 46 कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों को लाभ मिल रहा है। मोर्चा कार्यकर्ता योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं और किसानों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाकर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनानी है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नई कार्यकारिणी से मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी। सभी कार्यकर्ता किसानों के बीच रहकर उनकी समस्याएं समझेंगे और समाधान कराएंगे। गांव-गांव तक सरकार की किसान हितैषी नीतियों को पहुंचाया जाएगा। लक्ष्य 2027 में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाना है।

ये बने पदाधिकारी

जिला उपाध्यक्ष: अनुज सक्सेना, राजीव सिंह तोमर, अवढर शर्मा, योगेश शाक्य, सत्यवीर सिंह, अंकित कुमार, सुभाष चौधरी।

जिला महामंत्री: नत्थू लाल वर्मा, सुनील गुप्ता, विकास पटेल।

जिला मंत्री: महावीर राठौर, सचिन चौहान, हरवंश पाल, योगेश यादव, कपिल चौधरी, सुबोध गुप्ता, आदर्श द्विवेदी।

जिला कोषाध्यक्ष: प्रदीप चौहान, सह कोषाध्यक्ष: हरवीर राजपूत, अनिल भारद्वाज।

जिला मीडिया संयोजक: सुधांशु मैथिल, सह संयोजक: आकाश कश्यप, राजकुमार राठौर।

जिला कार्यालय मंत्री:गजेन्द्र सिंह, सह मंत्री: जगमोहन सिंह, विजेन्द्र पाल

जिला सोशल मीडिया संयोजक: अर्जुन राठौर, सह संयोजक: गोविन्द श्रीवास्तव, कुलदीप शर्मा।

जिला आईटी संयोजक: हिमांशु सिंह, सह संयोजक:गौतम शर्मा, आकाश पाल।

जिला शोध प्रमुख:अरविन्द अग्निहोत्री, सह प्रमुख:सिंह कश्यप, अरुण कुमार शेखर

जिला कार्यकारिणी सदस्य: लाल सिंह, रूपेन्द्र राजपूत, कुलदीप शर्मा, भारत सिंह, दीपक मिश्रा, रिंकू गुप्ता, आयुष प्रजापति, यश राजपूत, प्रतीक सक्सेना, मोर पाल यादव, रोहित गुप्ता।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.