5:37 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल दिवस

सहसवान: आदर्श जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डॉ सविता मालपाणी, मंत्री आचार्य प्रेम स्वरूप, प्रधानाचार्य हेम सिंह द्वारा माँ सरस्वती एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। छात्र राजू, छात्रा अनन्या व अन्य विद्यार्थियों ने बाल दिवस के महत्व, उसके उद्देश्य और बाल अधिकारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यालय की बाल संसद के पदाधिकारियों एवं विद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके पद एवं दायित्वों के निर्वहन हेतु शपथ ग्रहण कराई गई।
प्रबंधक डॉ. सविता मालपाणी, मंत्री आचार्य प्रेमस्वरूप, प्रधानाचार्य हेम सिंह ने बाल दिवस के ऐतिहासिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति विशेष स्नेह एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में निमिष माहेश्वरी, रिमझिम, कोमल, पिंकी, काजल, उपमा, मीनेश आदि का विशेष सहयोग रहा।
वीएएच हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीतों, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य मोहम्मद सलमान ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया और पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन और बच्चों के प्रति उनके स्नेह के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधक हम्माद अहमद खान, प्रधानाचार्य मोहम्मद सलमान, उप प्रधानाचार्य आदित्य सक्सेना ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा, संस्कार और सही मार्गदर्शन देकर एक बेहतर नागरिक बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षकों में इकरा, इल्मा, सालिम, विनीश, लीज़ा, इरम, अलीशा, शब्बे इरम, काकुल, अरीशा, मोहम्मद कलीम आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
महेन्द्र सक्सेना

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.