5:37 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

परचून की दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रेक्टर, युवक घायल

परचून की दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रेक्टर, युवक घायल
बदायूं मेरठ हाईवे पर मोहल्ला शहबाजपुर में हुआ हादसा
सहसवान: तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर परचून की दुकान में घुस गया। हादसे में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रेक्टर और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है।
हादसा शनिवार सुबह बदायूं मेरठ हाईवे पर मोहल्ला शहबाजपुर में बिजलीघर के पास हुआ। दिल्ली की ओर से आ रहा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर परचून की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान में बैठा फारुक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े और घायल को अस्पताल भिजवाया। टक्कर से दुकान का सामान भी सड़क पर बिखर गया। सूचना मिलते ही पीआरवी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना था कि जांच की जा रही है।
सहसवान से महेन्द्र सक्सेना

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.