7:03 am Saturday , 14 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं : रेत की सफेद चादर पर बेसन वाला रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में तंबू का शहर बसने लगा

बदायूं : रेत की सफेद चादर पर बेसन वाला रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में तंबू का शहर बसने लगा है मेले को जगमग करने के लिए विद्युत लाने खींची जा रही हैं। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। श्रद्धालु हर हर गंगे निर्मल गंगे के जय घोष के साथ गंगा स्नान भी कर रहे हैं। मेले में चाय पकौड़ी की दुकान भी लग गई है। मुख्य मार्गो को मिट्टी डालकर और मजबूत किया जा रहा है जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके साथ ही धूल से बचने के लिए पानी के टैंकरों द्वारा छिड़काव किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों और वीआईपी के टेंट का लगा भी शुरू हो गया है। मेले में झूले लग रहे हैं। स्वच्छता के लिए शौचालय बनाए जाएंगे वहीं मुख्य मार्गों के दोनों और कूड़ेदान की व्यवस्था रहेगी। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लग रहे हैं। जैसे-जैसे मेला नजदीक आ रहा है मेले की रौनक भी बढ़ने लगी है और श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे हैं। साधु संत गंगा में जल के कम होने पर रोष व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.