12:19 pm Friday , 13 November 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर में रोडवेज बस ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, दर्दनाक मौत

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

जरीफनगर (बदायूं)। थाना जरीफनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय की कुचलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.