5:37 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की न्यासी परिषद की बैठक सम्पन्न

।

बहु उद्देशीय महाराणा प्रताप भवन के निर्माण का संकल्प।

प्रति वर्ष दस हजार घरों में महाराणा प्रताप का चित्र पहुंचाने की योजना।

महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की न्यासी परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक ट्रस्ट के शिव पुरम बदायूँ स्थित मुख्यालय पर हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा की गई तथा नए ट्रस्टी बनाए जाने पर भी विचार विमर्श हुआ। महाराणा प्रताप चौक बदायूँ की सुरक्षा को लेकर भी चिन्ता व्यक्त की गई।

बैठक में विचार व्यक्त करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि स्थापना काल से ही ट्रस्ट द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, अब तक एक लाख से अधिक घरों में ट्रस्ट द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र स्थापित कराए गए हैं, ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष दस हजार घरों में महाराणा प्रताप के चित्र स्थापित कराए जाएंगे साथ ही गुरु गोविन्द सिंह और वीर शिवाजी के चित्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा समाज के आर्थिक रूप से दुर्बल अनेक व्यक्तियों को शिक्षा व चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है ।

श्री राठौड़ ने कहा कि जिला मुख्यालय पर व्यापक लोक हित के दृष्टिगत बहु उद्देशीय महाराणा प्रताप भवन बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है। प्रस्तावित महाराणा प्रताप बहु उद्देशीय भवन के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। महाराणा प्रताप चौक बदायूँ की सुरक्षा को लेकर ट्रस्ट का प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शीघ्र ही भेंट करेगा।

बैठक में न्यासी परिषद के सदस्य डॉ सुशील कुमार सिंह , राकेश सिंह , धनपाल सिंह , विपिन कुमार सिंह , विजय कुमार सिंह , अखिलेश चौहान, अखिलेश्वर प्रताप सिंह एडवोकेट उच्च न्यायालय व अनिल तोमर आदि की सहभागिता रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.