बदायूँ: 13 नवम्बर। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, बदायूँ द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जनपद की चार ग्राम पंचायतों में दो-दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
केंद्र के प्रभारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत सनाय, न्याय पंचायत बरातेगदार, विकासखंड सालारपुर में 16 से 17 नवंबर 2026 तक प्रशिक्षण आयोजित होगा। ग्राम पंचायत सोई, न्याय पंचायत वनकोटा, विकासखंड बजीरगंज में 18 से 19 नवंबर तक, ग्राम पंचायत कटिन्ना बरचऊ, न्याय पंचायत लोहाठेर, विकासखंड कादरचौक में 21 से 22 नवंबर तक तथा ग्राम पंचायत कुआडाडा कासिमपुर, न्याय पंचायत भगवतीपुर, विकासखंड सालारपुर में 25 से 26 नवंबर 2026 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी एवं कौशल उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इच्छुक ग्रामीण इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर खाद्य प्रसंस्करण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com