बिसौली। हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे के प्रतीक हज़रत हाजी बाबा रहमतुल्लाह अलैह का तीन रोजा सालाना उर्स-ए-पाक शुक्रवार को पूरे अकीदत व एहतराम के साथ शुरू हो गया।
शुक्रवार को हाजी बाबा खानकाह चिश्तिया नियाजिया आब्दिया में उर्स का आगाज़ सुबह बाद नमाज़-ए-फज़र कुरान ख्वानी के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर मुल्क में अमन-ओ-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स के पहले दिन सुबह से ही दरगाह परिसर में दूर-दराज से जायरीनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बाबा के आस्ताने पर सभी धर्मों के लोगों ने पहुंचकर चादरपोशी और गुलपोशी की तथा मन्नतें मांगीं। दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हज़रत हाजी बाबा की दरगाह हमेशा से कौमी एकता की मिसाल रही है, जहाँ हर मजहब के लोग पूरी आस्था के साथ सिर झुकाते हैं। खानकाह के प्रबंधक मो. सलीम खां ने बताया कि उर्स को लेकर दरगाह परिसर और आसपास जायरीनों की सुविधा के लिए ठहरने, पेयजल और लंगर के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। इस मौके पर अली अहमद, मुजीब सलमानी, जाकिर हुसैन, मो. मुस्तकीम, दिलशेर अंसारी, इम्तियाज अली, साबिर अंसारी, जहांगीर, मो. सलीम, मो. अजीम, अजहर अंसारी, मो. सैयद, रिजवान अली, रईस अहमद, रजी अहमद, वली अहमद, अजमेरी खातून, चंदा बेगम, रिहाना, खुशबू जहां, तमन्ना बीवी, मुन्नी बेगम, शबाना, शहाना बीवी, जरीना, नूरजहां, मो. इबरार अंसारी, जलूसन बेगम आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com