7:04 am Saturday , 14 November 2026
BREAKING NEWS

सहायक वन संरक्षक बदायूं ज्ञान सिंह द्वारा प्रमाण पत्र व स्टेशनरी देकर सम्मानित

बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में माह सितंबर 2026 में शत-प्रतिशत उपस्थित रहे 190 छात्र-छात्राओं को सहायक वन संरक्षक बदायूं ज्ञान सिंह द्वारा प्रमाण पत्र व स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को सहायक वन संरक्षक ज्ञान सिंह द्वारा हर्रायपुर विद्यालय का भ्रमण किया गया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बात की व उनके प्रस्तुतीकरण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहां कि मैंने यहां आकर विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि में सजीवता का अनुभव किया है। रेंजर मनोज यादव ने विद्यालय को जनपद का आदर्श विद्यालय बताया और विद्यालय को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा आदि के साथ समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.