7:04 am Saturday , 14 November 2026
BREAKING NEWS

दहेमी में वन विभाग की कार्यवाही, दो दर्जन बंदरों का किया गया रेस्क्यू खूंखार बंदर के आतंक से परेशान ग्रामीणों को मिली राहत

दहेमी में वन विभाग की कार्यवाही, दो दर्जन बंदरों का किया गया रेस्क्यू खूंखार बंदर के आतंक से परेशान ग्रामीणों को मिली राहत, रेस्क्यू किए गए बंदरों में हमलावर बंदर के शामिल होने की जताई आशंका

सालारपुर। कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव दहेमी में खूंखार बंदर के आतंक से परेशान ग्रामीणों को शुक्रवार को कुछ राहत मिली है। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर गांव और जंगल में घूमकर करीब दो दर्जन बंदरों का रेस्क्यू किया। इसके बाद सभी बंदरों को दूरस्थ स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग की इस कार्यवाही के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।गौरतलब है कि गांव में एक खूंखार बंदर के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ था। बंदर अब तक करीब एक दर्जन लोगों को हमला कर घायल कर चुका था। उसकी दहशत के चलते बच्चे स्कूल जाने से भी कतरा रहे थे। बंदर को पकड़ने के लिए मथुरा से आई विशेषज्ञों की टीम भी कई प्रयासों के बावजूद सफल नहीं हो सकी थी।शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर करीब दो दर्जन बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि संभव है कि लोगों पर हमला करने वाला खूंखार बंदर भी रेस्क्यू किए गए बंदरों में शामिल हो सकता है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस कार्यवाही के बाद गांव में बंदरों का आतंक कम होगा और बच्चों व बुजुर्गों को राहत मिलेगी।रेस्क्यू अभियान के दौरान वन दरोगा अनूप वर्मा, आदित्य गंगवार, रामसिंह शाक्य, दैनिक श्रमिक हरिओम वर्मा, ग्राम प्रधान प्रशांत राठौर और बंदर रेस्क्यू एक्सपर्ट उस्मान खान मौजूद रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.