7:03 am Saturday , 14 November 2026
BREAKING NEWS

17 नवंबर को सहसवान में लगेगा वृहद रोजगार मेला

अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
बदायूँ: 13 नवम्बर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10ः00 बजे प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने रोजगार को सफलतापूर्वक आयोजित कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र की 15 से अधिक कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन किया जाएगा। इसके साथ ही निःशुल्क कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं कौशल विकास डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 17 नवंबर 2026 को प्रातः 10ः00 बजे अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा की छायाप्रति के साथ प्रमोद इंटर कॉलेज परिसर सहसवान में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.