7:40 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 नवंबर को करेंगी जनसुनवाई एवं योजनाओं की समीक्षा

बदायूँ: 12 नवम्बर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान 13 नवंबर 2026 शुक्रवार को जनपद बदायूँ के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10ः00 बजे जिला महिला चिकित्सालय में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत पूर्वाह्न 11ः30 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी।
इसके बाद अपराह्न 03ः00 बजे विकास भवन सभागार में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिला लाभार्थियों एवं पात्र महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं, उनके अनुभवों तथा शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित समय एवं स्थान पर कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.