Jaya
Jaya__Kishori
तुलसी सेवन से स्वास्थ्य रक्षा
यदि तुलसी के पौधे के निकट बैठकर प्राणायाम किये जायें तो इसकी रोगशामक सुगंधित वायु शरीर में प्रविष्ट होकर कीटाणुओं का नाश करती है, जिससे शरीर पुष्ट, बलवान, वीर्यवान बनता है, ओज-तेज की वृद्धि होती है
प्रातः खाली पेट तुलसी का रस पीने अथवा 5-7 पत्ते चबाकर पानी पीने से बल, तेज और स्मरणशक्ति में वृद्धि होती है
तुलसी के सेवन व इसके निकट रहने से बुरे विचारों, क्रोधावेश एवं कामोत्तेजना पर नियंत्रण रहता है
तुलसी रक्त की कमी दूर करती है। इसके नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन अत्यंत तेजी से बढ़ता है व दिनभर स्फूर्ति रहती है
तुलसी गुर्दे की कार्यशक्ति बढ़ाती है। कोलेस्ट्रॉल को सामान्य बना देती है। हृदयरोगों में आश्चर्यजनक लाभ करती है। आँतों के रोगों के लिए तो यह रामबाण औषधि है
••••••
ओजवान-तेजवान बनने का प्रयोग
जितने तुलसी के बीज हों उससे साढ़े तीन गुना गुड़ ले लो। मान लो सौ ग्राम तुलसी के बीज हैं तो साढ़े तीन सौ ग्राम गुड़ ले लो
तुलसी के बीजों को मिक्सी में पीस लो और फिर उस पाउडर में गुड़ की चाशनी मिलाकर मटर के दानों के बराबर गोलियाँ बना लो। बड़े लोगों के लिए बड़ी गोली, छोटे बच्चों के लिए छोटी गोली
2-2 गोली सुबह शाम लेने वाले विद्यार्थी की यादशक्ति तो बढ़ेगी साथ ही साथ वह वीर्यवान, ओजवान, तेजवान एवं बुद्धिमान बनेगा
डरपोक में भी बल आ जायेगा। इसके प्रयोग से कई बीमारीयाँ भाग जाती हैं,जैसे पानी पड़ना, स्वप्नदोष, कमजोरी, चमड़ी के रोग. पेट की खराबियाँ, गैस एसिडिटी, घुटनों के दर्द, ट्यूमर, कैंसर आदि। इससे बहुत फायदा होता है
तुलसी में 800 बीमारियों को दूर करने की शक्ति है, उसके बीज तो और भी शक्तिशाली होते हैं
शास्त्रों में यहाँ तक लिखा है कि ये गोलियाँ यदि कोई नपुंसकता से ग्रस्त व्यक्ति भी खाये तो उसमें भी मर्दानगी आ जायेगी, तो पुरुषों और महिलाओं की तो बात ही क्या! तुलसी के बीज सभी के लिए लाभप्रद हैं
गर्मियों में यह प्रयोग बंद कर देना या कम कर देना। ये गोलियाँ पानी से भी ले सकते हैं
••••••
तुलसी के औषधीय गुण
इसके सेवन से विटामिन ʹएʹ तथा ʹसीʹ की कमी दूर हो जाती है । खसरा निवारण के लिए यह रामबाण इलाज है
किसी भी प्रकार के विषविकार में तुलसी का स्वरस यथेष्ट मात्रा में पीना चाहिए
20 तुलसी पत्र एवं 10 कालीमिर्च एक साथ पीसकर हर आधे से दो घंटे के अंतर से बार-बार पिलाने से सर्पविष उतर जाता है । तुलसी का रस लगाने से जहरीले कीड़े, ततैया, मच्छर का विष उतर जाता है
तुलसी के स्वरस का पान करने से प्रसव-वेदना कम होती है
स्वप्नदोष : 10 ग्राम तुलसी के बीज मिट्टी के पात्र में रात को पानी में भिगो दें व सुबह सेवन करें। इससे लाभ होता है
तुलसी के बीजों को कूटकर व गुड़ में मिलाकर मटर के बराबर गोलियाँ बना लें । प्रतिदिन सुबह शाम दो-दो गोली खाकर ऊपर से गाय का दूध पीने से नपुंसकत्व दूर होता है, वीर्य में वृद्धि होती है, नसों में शक्ति आती है, पाचन शक्ति में सुधार होता है । हर प्रकार से हताश पुरुष भी सशक्त बन जाता है
जल जाने पर : तुलसी के स्वरस व नारियल के तेल को उबालकर, ठण्डा होने पर जले भाग पर लगायें । इससे जलन शांत होती है तथा फफोले व घाव शीघ्र मिट जाते हैं
विद्युत का झटका : विद्युत के तार का स्पर्श हो जाने या वर्षा ऋतु में बिजली गिरने के कारण यदि झटका लगा हो तो रोगी के चेहरे और माथे पर तुलसी का स्वरस मलें । इससे रोगी की मूर्च्छा दूर हो जाती है
जलशुद्धि : दूषित जल की शुद्धि के लिए जल में तुलसी की हरी पत्तियाँ डालें । इससे जल शुद्ध व पवित्र हो जाएगा
शक्ति की वृद्धि : शीतऋतु में तुलसी की 5-7 पत्तियों में 3-4 काली मिर्च तथा 3-4 बादाम मिलाकर, पीसकर सेवन करने से हृदय को शक्ति प्राप्त होती है
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com