10:12 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में घर-घर पूजे गये गोवर्धन महाराज। सुबह से ही घरों में शुरू हुई पूजा की तैयारियां, गोबर से बनी गोवर्धन पर्वत की आकृति, अन्नकूट का लगा भोग

उझानी में घर-घर पूजे गये गोवर्धन महाराज।

सुबह से ही घरों में शुरू हुई पूजा की तैयारियां, गोबर से बनी गोवर्धन पर्वत की आकृति, अन्नकूट का लगा भोग।

उझानी (बदायूँ) 10 नवंबर ।

उझानी क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के साथ ही ग्रामीणों ने घरों में पूजा की तैयारियां शुरू कर दीं।

पूजा के लिए श्रृद्धालु पशुपालकों के यहां से गोबर लेकर आए और उससे गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई। इसके बाद पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं और बच्चों ने भी तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था।

इसी घटना की याद में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा है। इस दिन गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

उझानी क्षेत्र में परिवारों ने पूजा-अर्चना कर घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। जगह-जगह जय गोवर्धन महाराज के जयकारे गूंजते रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.