7:41 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

।

रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे तीनों, बिजनौर हाईवे पर ARTO ऑफिस के पास हुआ हादसा।

बदायूँ 12 नवंबर।

बदायूँ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिजनौर हाईवे पर ARTO ऑफिस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मृतकों की पहचान मुजरिया थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी भगवान दास (42) और उनके 18 वर्षीय बेटे आशीष के रूप में हुई है। घायल महिला कमलेश हैं, जो भगवान दास की पत्नी हैं।

बताया गया है कि भगवान दास अपनी पत्नी कमलेश और बेटे आशीष के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिजनौर हाईवे पर ARTO ऑफिस के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि भगवान दास और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल कमलेश को अस्पताल भिजवाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हादसे की खबर मिलते ही कटैया गांव में मातम पसर गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.