।


भैयादूज पर जाम की खबर लगते ही धर्मेन्द्र सिंह ने दौड़ा दी फोर्स, चौराहे-चौराहे पर तैनात हुई पुलिस, जाम हुआ छूमंतर, जनता बोली – यही है असली पुलिसिंग।
उझानी (बदायूँ) 11 नवंबर ।
BDN INDIA की खबर में इतना दम था कि सुबह जाम में फंसे उझानी को दोपहर तक पुलिस ने जाम-मुक्त कर दिया। भैयादूज जैसे बड़े पर्व पर जब बरी बाइपास महाराणा प्रताप चौक पर घंटों भीषण जाम लगा था और कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा था, तब BDN INDIA ने यात्रियों की आवाज को खबर बनाया।
खबर लगते ही महकमे में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने एक पल भी देर नहीं की। उन्होंने शहर के चारों तरफ पुलिस फोर्स दौड़ा दी और मातहतों को सख्त लहजे में निर्देश दिया -“कहीं भी जाम नहीं लगना चाहिए, चौराहा खाली रखो, जनता परेशान नहीं होनी चाहिए।
फिर क्या था, नजारा ही बदल गया…
कस्बे से लेकर मुख्य चौराहों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात हो गई। रियलिटी चेक में पुलिस जवान चौराहे पर मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखे। कोई गाड़ी आड़ी-तिरछी खड़ी नहीं, कोई रॉन्ग साइड नहीं, सब कुछ लाइन से चलता नजर आया।
बरेली, मथुरा, बिल्सी, दिल्ली जाने वाले वाहन फर्राटे से निकलते रहे। बहनें हंसते-मुस्कुराते अपने भाइयों के घर पहुंचीं। बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे सभी ने राहत की सांस ली।
जनता बोली – धन्यवाद BDN INDIA
स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर BDN INDIA जाम की खबर नहीं दिखाता तो शायद पुलिस नहीं आती। खबर का असर इतना तेज हुआ कि पूरा सिस्टम एक्शन में आ गया। लोगों ने इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह की त्वरित कार्रवाई की जमकर तारीफ की।
भैयादूज का त्योहार इस बार उझानी में सिर्फ श्रद्धा और प्रेम के साथ ही नहीं, बल्कि सुरक्षा और व्यवस्था के साथ भी मनाया गया।






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com