।



करीब 2 लाख का नुकसान, बुधवार को शिकायत मिलने पर बिल्सी पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, जांच शुरू।
बिल्सी (बदायूँ) 11 नवंबर ।
बिल्सी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बैन भट्टे के पास स्थित ओम हरि बोल कोल्ड स्टोर में मंगलवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर कोल्ड स्टोर में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर काटकर ले गए। इसके अलावा समरसेबल की मोटर भी चोरी कर ली।
कोल्ड स्टोर स्वामी भाजपा नेता हर्षित वार्ष्णेय ने बताया कि चोर स्टोर में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को काटकर ले गए। चोरों ने ट्रांसफार्मर से कीमती सामान भी निकाल लिया। इसके साथ ही समरसेबल की मोटर भी गायब है।
चोरी से कोल्ड स्टोर को करीब 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
चोरी की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को हर्षित वार्ष्णेय ने बिल्सी पुलिस को शिकायत दी।शिकायत मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।
क्षेत्र में इस बड़ी चोरी की घटना से व्यापारियों और कोल्ड स्टोर सं
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com