।

बदायूँ 9 नवंबर ।
कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी निवासी गिरिजेश शाक्य (उम्र 20 वर्ष) शनिवार रात 8:00 बजे अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
उसके फोन की लोकेशन कादरबाड़ी गांव में मिली। तलाश करने पर युवक का शव ककोड़ा के जंगल में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजन मौत की वजह नहीं बता सके। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामले को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com