11:57 pm Saturday , 7 November 2026
BREAKING NEWS

दीपावली पर कुंवरगांव पुलिस की अनूठी पहल, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों संग बांटी खुशियां

दीपावली पर कुंवरगांव पुलिस की अनूठी पहल, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों संग बांटी खुशियां

बदायूं। दीपावली के पावन पर्व पर थाना कुंवरगांव पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। पुलिस टीम वृद्धाश्रम कुंवरगांव पहुंची, जहां बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को मिठाई एवं दीपावली पूजन सामग्री वितरित की। पुलिस टीम ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

थाना कुंवरगांव पुलिस की इस पहल की सराहना हो रही है। पुलिस के इस मानवीय प्रयास ने समाज में सेवा, सहयोग, सम्मान और अपनत्व का संदेश दिया।

बदायूं पुलिस का संदेश: बुजुर्गों का सम्मान, खुशियों का उपहार।
बदायूं पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.